Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

शांति एवं विधि-व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
(फोटो)

हजारीबाग जिला प्रशासन ने आगामी त्योहारों—ईद, सरहुल और रामनवमी—को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सदर एसडीओ आदित्य पांडेय और अन्य आला अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के प्रमुख जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। प्रशासन ने अखाड़ा समितियों और शांति समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और जुलूस की सुगमता का निरीक्षण किया है। नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस ने सीसीआर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों तक पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

हजारीबाग: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है, विभिन्न समितियों के साथ कई चरणों में बैठके आयोजित की गई है। पर्व त्योहारों के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो सहित कटकमदाग, मुफ्फसिल एवं पेलावल ओपी अंतर्गत विभिन्न गांवों/क्षेत्रों में जिला एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने संबद्ध क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अखाड़ा के अध्यक्ष/सचिव, शांति समिति के सदस्यों एवं सदभावना विकास मंच के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

प्रशासन द्वारा जुलूस मार्गों की स्थिति, उनकी सुगमता एवं सुरक्षा का भी विशेष रूप से आकलन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा तथा विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत तारों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे। शांति समिति की बैठकों की स्थिति एवं उनकी सक्रियता की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ बनाया जा सके। रामनवमी एवं मंगला जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया गया। 

इस क्रम में जिला प्रशासन ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की, जो पुलिस लाइन, पगमिल, सलगांवा, सुल्ताना, कटकमदाग, खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा बाजार, हुरहुरु, कॉलेज मोड, हरनगंज, मुफ्फसिल, कोर्रा, मटवारी, सहित विभिन्न जुलूस मार्गों का पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए झंडा चौक से होते हुए मालवीय मार्ग तक फ्लैग मार्च किया गया।

यह भी पढ़ें झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती, डीपीआरओ रोहित कुमार, एनडीसी प्रदीप कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण