Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

सुरक्षा और ठोस कार्रवाई की लगातार मांग

Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
(फोटो)

संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की 15 दिनों बाद भी गिरफ्तारी न होने से दुमका में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में मंगलवार को बस मालिकों और कर्मचारियों ने बसों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शन के दौरान ही धरना स्थल पर 'मंगल' नामक एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय दुकानदारों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए प्रतिष्ठान बंद रखे।

दुमका: संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बस मालिकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को दुमका में बसों का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया। इसी दौरान धरना स्थल पर भीड़ के बीच एक युवक के पास से देसी कट्टा मिलने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि 24 फरवरी को संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली चला दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद अब वह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

हमले के बाद से बस मालिक और कर्मचारी लगातार पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को बस सेवा बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुमका के अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव से सुबह से एक भी बस नहीं चली। बसों का परिचालन बंद रहने से बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस कर्मचारियों के आंदोलन को बस पड़ाव के अंदर और आसपास के दुकानदारों का भी समर्थन मिला। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बस स्टैंड के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी ताले लटके रहे।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अरुण सिंह पर हुए हमले को 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

उन्होंने इसे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। धरना के दौरान बस स्टैंड के गेट पर मौजूद भीड़ में एक युवक के पास देसी कट्टा देखा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम मंगल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह वहां कैसे पहुंचा और उसकी मंशा क्या थी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार