Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई
बोकारो के मंडल कारा चास में मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छह अलग-अलग टीमों ने जेल के सभी वार्डों और बैरकों की बारीकी से तलाशी ली, हालांकि जांच के दौरान कोई भी अपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
बोकारो: मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की।छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही।

