हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की भाजपा ने की जोरदार मांग

हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
(प्रतुल शाह देव फाइल फोटो)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट की फटकार के बावजूद सरकार लोकायुक्त, सूचना आयोग, महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां नहीं कर रही है। प्रतुल के अनुसार, इन संस्थाओं के भवनों और कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन पद रिक्त होने से जनता को लाभ नहीं मिल रहा, जो सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही से बचने की मानसिकता को दर्शाता है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का सुनियोजित षड्यंत्र कर रही है। झारखंड हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद भी सरकार लोकायुक्त, सूचना आयोग, महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नियुक्ति करने में लगातार टालमटोल कर रही है। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि इन संस्थाओं को चलाने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये का खर्च किया जा रहा है, लेकिन पद रिक्त रहने के कारण जनता को इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्यालय, भवन, कर्मचारी और अन्य व्यवस्थाओं पर जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली संस्थाएं पूरी तरह निष्क्रिय पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार इन संस्थाओं में नियुक्ति ही नहीं करना चाहती, तो साफ है कि उसे पारदर्शिता और जवाबदेही से डर लगता है। लोकायुक्त भ्रष्टाचार पर निगरानी रखता है, सूचना आयोग पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और महिला एवं बाल आयोग समाज के कमजोर वर्गों की रक्षा करते हैं। इन संस्थाओं को निष्क्रिय रखना सीधे-सीधे लोकतंत्र की आत्मा पर आघात है।

प्रतुल ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ रहा है, जो यह दर्शाता है कि सरकार संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा मांग करती है कि सरकार तुरंत इन सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर संस्थाओं को सक्रिय करे, अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार जानबूझकर जवाबदेही से बचने के लिए इन्हें निष्क्रिय बनाए रखना चाहती है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: कालाजार से बचाव को लेकर छिड़काव अभियान Pakur News: कालाजार से बचाव को लेकर छिड़काव अभियान
Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित 
Pakur News: आयुष विभाग का विशेष योग प्रशिक्षण अभियान
Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा
Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप