Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

ऑनलाइन पंजी टू में गलत प्रविष्टि का होगा निराकरण

Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
(बैठक में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अन्य)

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जमीन की ऑनलाइन प्रविष्टि में सुधार, कोनार नहर परियोजना का मुआवजा और पैक्स द्वारा धान खरीद न करने जैसी प्रमुख शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए इन मामलों को एक सप्ताह के भीतर और निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने का आदेश दिया।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर विधि-सम्मत जाँच एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पदमा थाना क्षेत्र के बसुदेव सिंह ने उपायुक्त को बताया कि उनका रैयती जमीन ऑनलाइन पंजी टू में प्रतिबंधित सूची में गलत तरीके से चढ़ गया है, जिसे उपायुक्त से निराकरण करने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने पदमा सीओ को मामले का जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीश गोप ने उपायुक्त से कोनार नहर परियोजना में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान कराने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में होंहेमोढ़ा पंचायत निवासी वेद प्रकाश कुमार ने उपायुक्त से पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीदगी नहीं करने की शिकायत किया, जिस पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले को संज्ञान में लेकर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा जनता दरबार में जमीन मापी, दाखिल–खारिज, हाथी प्रभावित मुआवजा से संबंधित कई अन्य मामले भी प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा फरियादियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

रांची के बड़ा तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव, बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम रांची के बड़ा तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव, बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम
सिलिंडर के दाम बढ़ते ही कांग्रेस आक्रामक, बोली- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल ने पेट्रोल-डीजल पर भी दी चेतावनी
New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर