रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी (फ़ोटो)

रांची में नए ग्रामीण एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी गौरव गोस्वामी ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही है।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी रूरल) के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे पतरातू में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के पद पर कार्यरत थे।

शनिवार को समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद गोस्वामी ने कहा कि रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक घटनाओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्रामीण इलाकों को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध के ग्राफ का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। बेहतर पुलिसिंग के लिए यह जरूरी है कि शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।

गौरव गोस्वामी ने यह भी कहा कि पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और पुलिसिंग को और सशक्त बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात झारखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया, जिसमें एक साथ 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसी क्रम में रांची के पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर को देवघर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य