पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य

पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य
(IS: oasisbiosistema)

पृथ्वी दिवस 2026 के मौके पर बिहार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बड़ा जन-अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के तहत हजारों विद्यालयों में लाखों छात्रों को ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ बनाकर जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

सुपौल: पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर बिहार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक जन-अभियान की शुरुआत की गई है। 15 अप्रैल से 31 मई तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

यह अभियान अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संस्था अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। पूरे बिहार में इस अभियान का नेतृत्व वैशाली के जिला संगठन आयुक्त श्री ऋतुराज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 5000 से अधिक विद्यालयों में 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, स्काउट और गाइड को “प्लास्टिक वॉरियर्स” के रूप में तैयार किया जाएगा।

ये छात्र अपने-अपने विद्यालय, परिवार और समाज में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाने तथा लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस पहल का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना भी है।

सुपौल जिले में इस अभियान का नेतृत्व भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री संजय कुमार झा कर रहे हैं। सुपौल अनुमंडल में अमन कुमार, त्रिवेणीगंज अनुमंडल में सौरव सुमन, वीरपुर अनुमंडल में कौशिक वत्स तथा निर्मली अनुमंडल में देवेंद्र कुमार इस अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत विद्यालयों में पौधारोपण कर हरित परिसर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा। गांव और शहरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और सतत विकास जैसे विषयों पर पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

स्काउट और गाइड तथा इको क्लब के सदस्य सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में योगदान देंगे।

ब्रांड एंबेसडर श्री ऋतुराज ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर बिहार में यह एक ऐतिहासिक अभियान होगा। हमारा लक्ष्य 5000 से अधिक विद्यालयों में 5 लाख से ज्यादा प्लास्टिक वॉरियर्स तैयार करना है, जो पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित संकल्प है।

उन्होंने कहा कि यदि बच्चों और युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले तो वे समाज में बड़े बदलाव के वाहक बन सकते हैं। यह पहल ‘बेसिक सहयोग स्थानीय बदलाव’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ठोस कार्रवाई के माध्यम से वैश्विक बदलाव लाना है।

इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “आवर पावर, आवर प्लैनेट” रखी गई है, जो लोगों की सामूहिक शक्ति को पर्यावरण संरक्षण में बदलने का संदेश देती है। बिहार में चलाया जा रहा यह अभियान इसी थीम को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी आयोजकों ने आमजन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर एक जन आंदोलन बने, ताकि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सके।

इस अभियान की शुरुआत सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल स्थित सावित्री प्रभा आवासीय विद्यालय और न्यू कैंब्रिज आवासीय विद्यालय, वीरपुर के स्काउट-गाइड के छात्रों द्वारा की गई। आयोजकों का मानना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई सोच और नई दिशा प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य देने की मजबूत नींव तैयार करेगी।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य