PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा

PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में संसद की घटनाओं और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण संदेश की उम्मीद जताई जा रही है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संसद एवं राज्य विधानमंडल में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाला संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने के एक दिन बाद उनका यह संबोधन होगा।

विपक्षी दलों के खिलाफ शनिवार को यहां प्रदर्शन में भाग लेते हुए भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात देश के नागरिकों और विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करेंगे। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए हेमा ने कहा, "शुक्रवार को हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद विधेयक पारित नहीं हो सका। विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया इसीलिए हम सब यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।" उन्होंने लोगों से आज रात प्रधानमंत्री को सुनने की अपील की है।

प्रधानमंत्री के संबोधन में उम्मीद है कि वह महिला आरक्षण के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान किया था। इस विधेयक में परिसीमन के बाद 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए लोकसभा सीटों को बढ़ाने का प्रावधान प्रस्तावित था।

राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को समायोजित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी। इस विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन राजग सरकार आवश्यक बहुमत नहीं जुटा सकी। शुक्रवार रात लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन में 298 और विरोध में 230 सदस्यों ने मतदान किया। कुल 528 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया था।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य