मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा

मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी व दुर्गापुर में किया (फ़ोटो)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो कर चुनावी माहौल गरमा दिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब अपनी हार का अंदेशा हो गया है।

आसनसोल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य और बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह केंद्रीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं और कार्रवाई का निर्णय वही करती हैं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ममता बनर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें तृणमूल प्रमुख ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान काे प्रभावित करने का आरोप लगाया गया था।

कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में सोदपुर एरिया ऑफिस मैदान से डिसेरगढ़ पोस्ट ऑफिस तक एक ऐतिहासिक बाइक जुलूस निकाला गया। शनिवार काे इस जुलूस में मिथुन चक्रवर्ती भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खुली गाड़ी में प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क किया। मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने दुर्गापुर में दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। पहला रोड शो दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी लखन चंद्र घरूई के समर्थन में निकाला गया, जो कुरुलिया डंगाल स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर झंडाबाग होते हुए मेन गेट मोड़ तक गया। इस रोड शो में लखन चंद्र घरूई, पूर्व भाजपा सांसद एसएस अहलूवालिया भी उनके साथ मौजूद थे। प्रचंड गर्मी के बीच उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे रहे।

इसके बाद दूसरा रोड शो दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सीलमपुर ग्राम इलाके में आयोजित किया गया, जहां भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर बनर्जी के समर्थन में मिथुन चक्रवर्ती ने जनसंपर्क किया। इस रोड शो में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही और पूरे इलाके में चुनावी माहौल चरम पर नजर आया।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य