"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन TMC के कथित गुंडे घरों में ही रहें, अन्यथा 5 मई के बाद उन्हें “सीधा कर दिया जाएगा”. उनका यह बयान राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा के मुद्दे को लेकर भाजपा के सख्त रुख को दर्शाता है.
https://www.instagram.com/reel/DXKDuI0EceS/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

इस बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ हो गया है. जहां भाजपा नेताओं ने TMC पर भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, वहीं ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने भाजपा को बाहरी ताकत बताते हुए राज्य की राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है. दोनों दलों के बीच यह सियासी टकराव चुनावी माहौल को और अधिक गर्म बना रहा है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं और मतगणना मई 2026 की शुरुआत में होने वाली है. इस चुनाव को भाजपा और TMC के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है, जहां दोनों दल सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.
