डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'

डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (फाइल)

बिहार में नई सरकार बनने के बाद डिप्टी CM नहीं बनने को लेकर निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने ऐसा क्या कहा, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया...

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन से पहले यह चर्चा तेज थी कि मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार बनने के बाद गुरुवार सुबह निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यालय पहुंचे, जहां मीडिया ने उनसे उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए।May be an image of ‎one or more people, dais, temple and ‎text that says "‎जनता दल איי! ไ‎"‎‎

सुबह निशांत जेडीयू दफ्तर पहुंचे

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जब उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली है और जनता भी उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहती है, तो फिर वे उपमुख्यमंत्री बनने से क्यों पीछे हट रहे हैं। इन सवालों पर निशांत कुमार ने कोई स्पष्ट बयान देने से परहेज किया और पहले की तरह संगठन के साथ काम करने और अनुभव हासिल करने की बात दोहराई। उनके इस संयमित रवैये को राजनीतिक हलकों में भविष्य की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।


डिप्टी सीएम बनने की अटकलों पर भी साफ जवाब नहीं

नई सरकार बनने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री या कैबिनेट में महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। लेकिन मीडिया के सवालों पर उन्होंने इस विषय पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने संगठन स्तर पर काम करने और जमीनी राजनीति को समझने पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही है।

Read More.. 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रणनीति भविष्य की राजनीति के लिए तैयारी का संकेत हो सकती है। अक्सर नेता पहले संगठन और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करते हैं, फिर बड़े पद की ओर बढ़ते हैं।

Read More.. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद


बिहार में सत्ता परिवर्तन, नई सरकार ने संभाली कमान

बिहार में हाल ही में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद छोड़ दिया, जिसके बाद नई सरकार का गठन किया गया। अब राज्य की कमान भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी के हाथों में है, जो राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से भी दूरी बनाए रखी

बिहार में नई सरकार के गठन के दौरान हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी निशांत कुमार की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। बुधवार (15 अप्रैल) को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जहां कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, वहीं निशांत कुमार शामिल नहीं हुए, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समारोह में उपस्थित रहे थे।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement