जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर

डीएम नवीन ने हैप्पीनेस प्रोग्राम के समापन पर दिया संदेश

जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर
(फोटो)

जमुई में जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जो गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया सीखी। डीएम नवीन ने कहा कि आंतरिक शांति से प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी बनते हैं। इस कार्यक्रम से अधिकारियों में सकारात्मक सोच और संतुलन विकसित करने पर जोर दिया गया।

जमुई: जिला प्रशासन ने न्यू द्वारिका विवाह भवन में तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया। निर्धारित कार्यक्रम मुदित माहौल में गुरुवार को संपन्न हो गया। डीएम नवीन ने आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि अंतर्मन की शांति प्रशासन की रीढ़ है। लोक सेवक के कंधों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं। इसका निर्वहन तभी प्रभावी हो सकता है, जब पदस्थ स्वयं आंतरिक रूप से शांत और संतुलित हों। 

तीन दिवसीय हैप्पीनेस शिविर व्यक्तिगत खुशी और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा। प्रशासनिक फैसले और अधिक मानवीय, धैर्यवान और हितकारी होंगे। सुदर्शन क्रिया और ध्यान से प्राप्त ऊर्जा ओहदेदारों को जटिल चुनौतियों के बीच भी स्थिर रहकर कार्य करने की शक्ति देगा। डीएम ने आर्ट ऑफ लिविंग टीम की तारीफ की और उसके क्रिया कलापों को सराहा। डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, डीटीओ डॉ. सुनील कुमार, डीईओ दया शंकर, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, अवर निबंधक विनीत कुमार, सहायक निदेशक काजोल मोदी, डीपीओ सीमा कुमारी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ.मेनका कुमारी आदि ओहदेदारों ने हैप्पीनेस प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति दर्ज की और योग एवं ध्यान को आत्मसात किया।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी
Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर