Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज किया गया

Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
(फोटो)

हजारीबाग में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलपथ विभाग के दो अभियंताओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर ठेकेदार से ₹1.72 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप था। ट्रैप टीम ने दंडाधिकारी और गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलपथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी गांव निवासी ब्रजेश कुमार राय ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी Ganga Construction & Infrastructure Pvt. Ltd. को पंचायतखेरो रिजर्वायर योजना के तहत सड़क, पैरापेट, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री पिलर निर्माण का कार्य (Agreement No- 032F/2024-25) मिला है।

आरोप है कि इस कार्य के एवज में कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो द्वारा दिसंबर में हुए संशोधित समझौता की राशि का 1%, अब तक किए गए भुगतान का 1% और उड़नदस्ता टीम के नाम पर कुल 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान यह आरोप सही पाया गया। जांच में सामने आया कि राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी दोनों मिलकर आवेदक से ₹1,72,000 रिश्वत मांग रहे थे।

इसके बाद ACB हजारीबाग थाना में कांड संख्या 03/2026, दिनांक 08.04.2026 को मामला दर्ज किया गया। आज 09 अप्रैल 2026 को दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गठित ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ₹1,72,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ACB अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
Dumka News: बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की लूट की
Chaibasa News: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी बरामदगी
Giridih News: ओवरलोडेड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 5 ट्रक जब्त
पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत
Pakur News: पीकेडीएल रोगी का द्वितीय चरण उपचार शुरू, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित
Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी