Chaibasa News: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी बरामदगी
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई
पश्चिमी सिंहभूम के छोटाकोईता गांव में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। मौके से 17 पेटी शराब, 153 लीटर स्प्रिट, बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की गई। कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, लेकिन फैक्ट्री संचालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटाकोईता गांव में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को की गई इस छापेमारी में विभाग को भारी मात्रा में तैयार शराब और उसे बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।
उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि छोटाकोईता गांव में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विभाग की टीम गांव पहुंची और काफी खोजबीन के बाद एक पुराने खपड़ैल मकान में चल रही मिनी फैक्ट्री का पता चला। मौके से 17 पेटी तैयार अवैध शराब, करीब 153 लीटर स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और स्टीकर समेत अन्य उपकरण जब्त किया गया।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग पूरी तरह सतर्क है और इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने यह भी आशंका जताई कि बरामद शराब को बाजार में खपाने की तैयारी थी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
