Koderma News: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का ऑटो पलटा, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

मुंबई में मजदूरी कर परिवार के पास लौट रहे थे सभी घायल

Koderma News: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का ऑटो पलटा, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक
(फोटो)

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत ढाब पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मुंबई से लौट रहे 5 प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जो हजारीबाग के चौपारण के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों, कुनी भुइयाँ और देवकी कुमार, को रिम्स (रांची) रेफर किया गया है। घटना सुबह 5 बजे की है जब मजदूर कोडरमा स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे।

कोडरमा: चंदवारा थाना अंतर्गत ढाब पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से उसपर सवार पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे की है। सभी मजदूर मुंबई से ट्रेन के जरिए कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से अपने घर जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो किराए पर लिया था। ऑटो जैसे ही चंदवारा मस्जिद के पास पहुंचा, तभी चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। ऑटो पलटते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 

हादसे के बाद वहां कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत चंदवारा थाना पुलिस को सूचना दी और घायलों को संभालने में मदद की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया। जहां दो लोगों कुनी भुइयाँ (35 वर्ष) तथा देवकी कुमार (35 वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर ईलाज हेतु रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायल सभी मजदूर हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के रहने वाले हैं। वे मुंबई में काम करते थे और अपने गांव लौट रहे थे।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान
Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro News: जनरल अस्पताल में चमत्कार: मौत के मुँह से वापस लौटा 31 वर्षीय बीएसएल कर्मचारी
Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
Bullet Terror: अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Bokaro News: के. के. सिंह ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now