Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025/ 26 की अवधि विस्तार किया जाए: केदार प्रसाद यादव
गिरिडीह जिला पैक्स कर्मचारी संघ ने सरकार से धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बंपर पैदावार और मिलर्स की देरी के कारण कई किसानों का धान पैक्स केंद्रों पर पड़ा है, जिसकी ऑनलाइन एंट्री और भुगतान लंबित है।
गिरिडीह: जिला झारखंड राज्य पैक्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी गिरिडीह सह जिला प्रबंधक जे एस एफ सी गिरिडीह को एक ज्ञापन देकर एवं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को ज्ञापन देकर मांग किया है कि, गिरिडीह जिला अंतर्गत इस वर्ष किसानों का धान का उपज अच्छा हुआ एवं सरकार के द्वारा प्रचार प्रसार करने के कारण एवं समर्थन मूल्य के साथ किसानों को एक 81रुपया प्रति क्विंटल झारखंड सरकार की तरफ से दिए जाने से किसानों को बहुत लाभ हुआ जिससे किसानों का झुकाव टैक्स के तरफ अधिक रहा।
धान अधिप्राप्ति योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिससे से प्रत्यक्ष रूप से किसानों का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। एडवांस सीएमआर में एफ आर के रहने के कारण मिलर के द्वारा शुरू के समय चावल की पर्याप्त लॉट की आपूर्ति नहीं की जा सकी जिससे खरीदारी प्रभावित हुई है। अभी बहुत से किसानों का धान पैक्स के द्वारा लिया गया है। गोदाम के कमी के कारण मिल द्वारा चावल आपूर्ति नहीं होने से एवं आर ओ नहीं मिलने कारण ऑनलाइन में एंट्री नहीं हो सका, जिससे किसानों में भारी निराशा एवं उनके धान का इंट्री होने के बाद भी भुगतान हो पाएगा। विगत वर्षों में धान अधिप्राप्ति का अवधि विस्तार किया गया है। इस वर्ष भी अवधि विस्तार होने की निशांत आवश्यकता है। आग्रह है किधान अधिप्राप्ति वर्ष 2025/ 26 की अवधि विस्तार करने की मांग की गई।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
