Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गड्ढे भरवाने और ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की मांग की
पाकुड़ सदर प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे ग्रामीणों के लिए 'मौत के जाल' बन गए हैं। ठेकेदार द्वारा बिना किसी सुरक्षा बोर्ड या बैरिकेडिंग के काम किए जाने से हर दिन हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन की चुप्पी और एजेंसी की लापरवाही के खिलाफ अब ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
पाकुड़: सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में जलापूर्ति योजना अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि मुसीबत बनती जा रही है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे ग्रामीणों की जान पर बन आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसी ने काम तो शुरू कर दिया, लेकिन सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। पाइप डालने के बाद गड्ढों को ठीक से भरा नहीं जा रहा, जिससे हर दिन हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
रात के अंधेरे में ये खुले गड्ढे किसी “मौत के जाल” से कम नहीं हैं। कई जगहों पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही गड्ढों को भरा नहीं गया और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते प्रशासन भी पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
