Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

टीवीएस राइडर बाइक के साथ मोहित और आयुष गिरफ्तार

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
(फोटो)

लोहरदगा जिले की कुड़ू थाना पुलिस ने शंखनदी-लुकुईया मुख्य पथ पर छापेमारी कर 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ लातेहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी सादिक अनवर रिजवी की गुप्त सूचना पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मोहित कुमार और आयुष कुमार को टीवीएस बाइक के साथ पकड़ा गया। दंडाधिकारी सह सीओ की मौजूदगी में वजन के उपरांत दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के शंखनदी- लुकुईया मुख्य पथ पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद - बिक्री करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने लगभग 19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया है। दोनों आरोपितों को लोहरदगा जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सुचना मिली कि थाना क्षेत्र के शंखनदी - लुकुईया मुख्य पथ पर बाइक से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के खरीद - बिक्री होने वाली है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस छापामारी टीम का गठन किया गया। इसमें थाना प्रभारी अजीत कुमार अवर निरीक्षक वारिश हुसैन, रामप्रकाश यादव तथा बड़की चांपी पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे। पुलिस ने शंखनदी लुकुईया मुख्य पथ पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी बीच एक टीवीएस राइडर बाइक सवार चंदवा की तरफ से आते नजर आए और पुलिस को देखते ही वापस लौटकर भागने लगे। 

पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा और तलाशी के दौरान युवकों के पास से लगभग 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपितों में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा थाना टोली निवासी मोहित कुमार और आयुश कुमार शामिल हैं। दंडाधिकारी सह सीओ संतोष उरांव की निगरानी में दोनों युवकों के पास से प्लास्टिक सहित बरामद ब्राउन शुगर का वजन कराया गया। इसमें प्लास्टिक सहित 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया। दोनों युवकों को लेकर पुलिस कुड़ू थाना पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा जेल भेज दिया गया है।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now