Sahebganj News: रमन विज्ञान भवन में प्रोजेक्ट इंटर्नशिप की मौखिक परीक्षा संपन्न

औषधीय पौधों और जल शुद्धता पर केंद्रित शोध

Sahebganj News: रमन विज्ञान भवन में प्रोजेक्ट इंटर्नशिप की मौखिक परीक्षा संपन्न
(फोटो)

रमन विज्ञान भवन (SG-1) में रसायन शास्त्र के स्नातक सेमेस्टर-V (सत्र 22-26) के छात्रों की प्रोजेक्ट इंटर्नशिप मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने एलोवेरा, नीम और चिरौता जैसे औषधीय विषयों पर अपना शोध पीपीटी के जरिए प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. पारसनाथ राय ने बाह्य परीक्षक के रूप में छात्रों के कार्यों की सराहना की।

साहिबगंज: रमन विज्ञान भवन एसजी-1 के रसायन शास्त्र स्नातकोत्तर विभाग में स्नातक सेमेस्टर-V, सेशन 22-26 के प्रोजेक्ट इंटर्नशिप की मौखिक परीक्षा विभागाध्यक्ष सह एकेडमिक डीन, इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस परीक्षा में छात्रों ने एलोवेरा ड्रॉयड एलोवेरा पाउडर, चिरौता, नीम, वॉटर सैंपल पर अपना शोध पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रोजेक्ट कार्य भी पूरे किए। बाह्य परीक्षक के रूप में साहिबगंज महाविद्यालय के सेवानिवृत व्याख्याता डॉ. पारसनाथ राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।    

महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्षों ने आकर छात्रों को उत्साहित किया, जिनमें डॉक्टर अवस्थी (इतिहास विभाग), डॉक्टर संजीव (अर्थशास्त्र विभाग), डॉक्टर सद्दाम सिंह मुंडा (मनोविज्ञान विभाग), डॉक्टर चंद्रशेखर (मनोविज्ञान विभाग), डॉक्टर धर्मेंद्र (रसायन शास्त्र विभाग), डॉक्टर मिथिलेश (अंग्रेजी विभाग), और डॉक्टर मीरा चौधरी (वनस्पति विभाग) शामिल थे।

शोधार्थियों में अंकित कुमार तांती, खुशी कुमारी, लाजोर मुर्मू, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद गुलाम अशरफ, प्रियंका कुमारी, राजकुमार महतो, रवि कुमार सुमन, रिचा भारती, ऋषभ राज ने अपने शोध रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। सभी ने शोधार्थी के कार्यों को सराहा। मौके पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले समय में भारत में औषधीय गुण युक्त विषयों पर शोध होगा जो असाध्य रोगों के इलाज में मदद करेगा। उन्होंने छात्रों को अपने शोध को आगे बढ़ाने और समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now