Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल

15 साल की उम्र में सीनियर वर्ग में एमानुएल ने रचा इतिहास

Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
(फोटो)

साहिबगंज के एथलीट एमानुएल किस्कू ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। सीनियर पुरुष वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में पदक जीतने वाले वह जिले के पहले एथलीट बन गए हैं। उनकी इस सफलता पर उपायुक्त सहित पूरे खेल जगत ने हर्ष व्यक्त किया है।

साहिबगंज: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में जिले के होनहार एथलीट एमानुएल किस्कू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एमानुएल किस्कू ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने सीनियर पुरुष वर्ग में यह पदक जीतकर एक नई मिसाल कायम की है। यह सीनियर पुरुष वर्ग में खेलो इंडिया एथलेटिक्स में जिले का पहला पदक भी है। एमानुएल किस्कू को इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री निखिल खडसे एवं बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कोच योगेश यादव के कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में एमानुएल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 110 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में भी शानदार प्रयास करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपायुक्त हेमन्त सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित जिले के खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने एमानुएल किस्कू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सोत बनेगी और जनजातीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now