Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
बोकारो समाहरणालय में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के अंतर्गत प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के चयन हेतु प्रि-बिड बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बोकारो: जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट चयन हेतु जारी निविदा के संबंध में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रि-बिड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने की। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, डीपीओ राज शर्मा, डीआइओ धनंजय कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव आदि उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों/फर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और निविदा से संबंधित बिंदुओं पर अपने प्रश्न एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
