Hazaribagh News: प्रशासन का शराब माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
उपायुक्त के नेतृत्व में सहायक आयुक्त उत्पाद की कार्रवाई
रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया है। उपायुक्त के निर्देश पर दारू और चौपारण थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्पिरिट और निर्माण सामग्री जब्त की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और फरार माफियाओं की तलाश जारी है।
हजारीबाग: आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन, हज़ारीबाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत रात्रि लगभग 1:30 बजे दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोनहिया (झुमरा) में गश्ती के दौरान एक चार पहिया महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। वाहन में गुप्त रूप से शराब छुपाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। छापेमारी के दौरान कुल 41 कार्टन (प्रत्येक में 48 पीस) एवं 41 प्लास्टिक बैग (प्रत्येक में 24 पीस) में पैक 180 एमएल के पेट बोतलों में सीलबंद अवैध विदेशी शराब, कुल लगभग 531.270 लीटर जब्त किया गया।

इस मामले में ग्राम भगहर निवासी मुकेश यादव एवं विकास यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
