Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
3102 करोड़ के कलेक्शन के साथ सेल के सभी प्लांट्स में टॉप पर रहा बोकारो
SAIL Cash Collection March 2026: सेल के सभी स्टील प्लांट्स में बोकारो स्टील प्लांट ने बाजी मारी है। घरेलू बिक्री के दम पर कंपनी ने 11 हजार करोड़ से अधिक का कैश कलेक्शन किया है। भिलाई और राउरकेला क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जानिए किस प्लांट ने कितना कमाया।"
बोकारो: देश की प्रमुख इस्पात कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मार्च 2026 का ताजा कैश कलेक्शन आंकड़ा जारी कर दिया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कुल 11,388.49 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन दर्ज किया है। सभी प्लांट्स में घरेलू बिक्री से ही यह संग्रह हुआ है, जबकि एक्सपोर्ट से कोई कलेक्शन दर्ज नहीं हुआ।

बोकारो स्टील प्लांट: 3,102.39
भिलाई स्टील प्लांट : 2,590.32
राउरकेला स्टील प्लांट : 2,574.15
इस्को स्टील प्लांट : 1,407.02
दुर्गापुर स्टील प्लांट : 1,087.14
सेलम स्टील प्लांट : 183.74
एलॉय स्टील्स प्लांट : 75.92
वीआईएसएल : 42.61
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड : 277.01
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
