अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब

तीन बेटों में से कौन बनेगा नेता?

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
अनंत सिंह (File.)

Bihar Politics: अनंत सिंह ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके तीन बेटे हैं, लेकिन टिकट उसी को मिलेगा जो क्षेत्र में काम करेगा और लोगों का भरोसा जीत पाएगा।

पटना: बिहार की राजनीति में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उन्होंने साफ संकेत दिया है कि वह भविष्य में खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके तीनों बेटों में से किसी एक को सीधे टिकट नहीं दिया जाएगा, बल्कि जो जनता की सेवा करेगा और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाएगा, उसी को चुनाव लड़ाया जाएगा।

STATEMENT
'हमको तीन बेटे हैं। लेकिन तीनों को चुनाव में नहीं उतारेंगे। हम पहले तीनों बेटों को जांचेंगे कि कौन जनता की सेवा कर सकता है। जनता किसे पसंद करती है। जनता की पसंद जो होगा, उसको हम चुनाव लड़वाएंगे।'
 
— जेडीयू विधायक अनंत सिंह

अनंत सिंह ने कहा कि विधायक का पद कोई दुकान से खरीदकर लाने वाली चीज नहीं है। उनके मुताबिक, उनके तीन बेटे हैं और तीनों को पहले खुद को साबित करना होगा। जनता किसे पसंद करती है और कौन क्षेत्र में काम करता है, यह देखकर ही तय किया जाएगा कि किसे चुनाव मैदान में उतारा जाए। इस बयान के बाद मोकामा की राजनीति में उत्तराधिकार को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह अब आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह उनका बेटा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएगा। जेल से रिहाई के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि अब नई पीढ़ी को मौका दिया जाएगा।

मोकामा सीट बिहार की सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील सीटों में मानी जाती है। ऐसे में अनंत सिंह के इस फैसले को आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। उनकी रिहाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और समर्थकों के बीच नए नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Read More.. मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप