Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट और मोबाइल पेट्रोलिंग

Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

साहिबगंज में नवरात्रि, रामनवमी और अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त हेमन्त सती ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

साहिबगंज: उपायुक्त हेमन्त सती ने शहर में अपराध नियंत्रण और त्यौहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव आदि त्यौहारों के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर पिकेट्स लगाकर पुलिस बल को सभी संसाधनों से लैस कर तैनात किया गया है। सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए वहां पर पुलिस पिकेट, मोबाइल पेट्रोलिंग सहित उचित पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी व पेट्रोलिंग की जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) को अलर्ट मोड में रखा गया है और सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा और पुलिस व्यवस्था लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

आयोजनों के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं पुलिस व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक आयोजन के दौरान यदि कोई पूर्व में विवाद हुआ हो तो उसकी भी अघटित जानकारी रखते हुए विवाद करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समुचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें Giridih News : जल संकट से निपटने की पहल, जरीडीह पंचायत में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक