रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने दी जानकारी

रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
प्रेस वार्ता में सांसद मनीष जायसवाल एवं अन्य

Narendra Modi द्वारा रामनवमी के अवसर पर पेट्रोलियम पदार्थों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के फैसले को Manish Jaiswal ने बड़ा और जनहितकारी कदम बताया है। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया है।

हजारीबाग: सांसद सेवा केंद्र हजारीबाग के सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस-वार्ता के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बड़े और लोकहितकारी निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व के इस अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) को कम कर देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है।

सांसद मनीष जायसवाल ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान में विश्व के कई देश युद्ध की विभीषिका झेल रहे हैं, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जहाँ दुनिया के कई शक्तिशाली देशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 15 से 25 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि देखी जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए भारत में कस्टम ड्यूटी घटाने का साहसिक निर्णय लिया है।

सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के इस कदम से आने वाले समय में हिंदुस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की संभावना कम हो जाएगी, जिससे सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ घटेगा। उन्होंने इस फैसले को पूर्णतः लोकहितकारी बताते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक हालातों के बावजूद जनता के हितों को सर्वोपरि रखना पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को दर्शाता है।

उन्होंने समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल आर्थिक राहत प्रदान करेगी बल्कि त्योहारों के इस मौसम में आम जनमानस के उत्साह को भी दोगुना करेगी।

यह भी पढ़ें Ranchi News : सरहुल में अनोखी परंपरा, पाहन ने दी समृद्ध खेती और बारिश की भविष्यवाणी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक