Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
रामनवमी के पावन अवसर पर विशेष आराधना आयोजित
By: Anshika Ambasta
On
बरहरवा के बिंदुधाम मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सज्जा के साथ सजाया गया और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ ने भक्तिमय माहौल बनाया।
बरहरवा: रामनवमी को लेकर बरहरवा प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस क्रम में बिंदुधाम मंदिर में समिति के सदस्यों द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का त्यौहार उत्साह, शांतिपूर्ण और परम्परा के अनुसार मनाया गया।
Edited By: Anshika Ambasta
Tags: devotees श्रद्धालु Religious event Prasad distribution धार्मिक आयोजन bhakti atmosphere मंदिर सज्जा Temple Decoration बिंदुधाम मंदिर Bindudham Temple बरहरवा रामनवमी Barharwa Ramnavami रामनवमी पूजा Ramnavami Pooja बजरंगबली जयकार Bajrangbali Jai प्रसाद वितरण शक्तिनाथ अमन Shaktinath Aman रामनवमी उत्सव Ramnavami Festival भक्तिमय माहौल
