Pakur News : महिला को झांसे में लेकर तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग
गहना चोरी की घटना से इलाके में दहशत, पुलिस हुई सक्रिय
पाकुड़िया में दो बदमाशों ने गहना साफ करने के नाम पर बूढ़ी महिला से तीन लाख का सोना लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी है।
पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मोंगलाबांध गांव में एक ठगी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां गहना साफ करने के नाम पर अज्ञात बदमाशों ने एक बूढ़ी महिला को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए। यह घटना पाकुड़िया से दुमका जाने वाले मुख्य सड़क के समीप घटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जो की अधिक पढ़ी-लिखी नहीं हैं, उनके झांसे में आ गईं और अपना लगभग दो भरी सोने का गहना साफ करने के लिए दे दिया। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से गहना लेकर कहा कि सामने ही उनका एक साथी मौजूद है, गहना साफ करने वाला मशीन वहीं पर है। जिससे वहीं पर वे गहना साफ कर देंगे। इतना कहकर वे बाहर निकले और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद आसपास खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि दोनों युवक दुमका रोड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी दिशा में भाग निकले। आगे की जांच में हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि हुई कि आरोपी दुमका रोड की ओर तेजी से जाते हुए देखे गए। हालांकि मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं मिल सका है, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार द्वारा पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है।
