Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण

सेक्टर-4 की सड़कों पर दिखेगा मिनी इंडिया, गांधी चौक से मॉल तक व्यंजनों की धूम

Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा 22 मार्च 2026 को सेक्टर-4 (गांधी चौक से बोकारो मॉल) में एक दिवसीय “फूड-स्ट्रीट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध धुसका, जिल पिठा, मड़वा रोटी और छिलका जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों के जायके उपलब्ध होंगे। BSL का यह अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसका उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देना है।

बोकारो: इस्पात संयंत्र द्वारा आगामी 22 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे से आयोजित एक दिवसीय “फूड-स्ट्रीट” कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली एवं स्थानीय स्वादों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जहां आगंतुकों को देश के विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों के साथ-साथ झारखंड के खान-पान की पारंपरिक खुशबू और विशिष्ट स्वाद का अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा। इस आयोजन में झारखण्ड फूड स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहां परोसे जाने वाले व्यंजन अपनी सादगी, प्राकृतिकता और पारंपरिक पाक-विधियों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। यहां आगंतुक विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पिठा जैसे जिल पिठा, डुबुग पिठा, गुड़ पिठा एवं पनीर पिठा का स्वाद ले सकेंगे। 

इसके अतिरिक्त लेटो, जिल-भाजा तथा चना-मूड़ी के साथ आलूचॉप जैसे लोकप्रिय व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही झारखण्ड की सर्वाधिक लोकप्रिय धुसका, मड़वा (रागी) की रोटी, छिलका, डूम्बु तथा बर्रा जैसे विविध पारंपरिक झारखंडी व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा फूड-स्ट्रीट का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल तक जाने वाली सड़क पर आयोजित होगा, जहां विभिन्न फूड स्टॉल्स के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। बोकारो इस्पात संयंत्र ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अनूठे आयोजन में सपरिवार सहभागिता कर स्वाद, संस्कृति और परंपरा के इस उत्सव का भरपूर आनंद लें।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर
Hazaribagh News: VBU और उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच MoU: 'सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस' बनेगा विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा