Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की
By: Anjali Sinha
On
बरही: कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत कोटवाडीह गांव के होनहार छात्र रोशन कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोशन कुमार के पिता अर्जुन यादव एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है। कोटवाडीह और चंदवारा के ग्रामीणों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है और लोग रोशन के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने बधाई दी है। बधाई देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन कोडरमा जिला सचिव ने कहा कि की रोशन कुमार काफी मेधावी बच्चा है। उन्होंने सीमित संसाधन में भी तैयारी की और सफलता हासिल की।
Edited By: Anjali Sinha
Tags: Samriddh Jharkhand Kodarma Education News Chandwara Block News Kodarma Navodaya Selection Roshan Kumar (Kotwadih) Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam 2026 Arjun Yadav (Kodarma) Meritorious Student Roshan Kumar Kodarma News (Hindi) Barhi News Update Navodaya Entrance Exam Results Jharkhand Navodaya Vidyalaya Human Rights Association Kodarma Honor for Meritorious Students
