गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत

मौके पर ही तोड़ा दम, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत

धनबाद के गोमो स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पहुंचने के दौरान एक यात्री की सीढ़ियों पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर सुविधाओं की कमी और रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए।

धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के दौरान एक यात्री की जान चली गई। फुलाईटाड़ निवासी जयराम बेलदार औरंगाबाद जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। टिकट लेने के बाद वे फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़कर प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे सीढ़ियों पर ही गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद वहां मौजूद यात्रियों ने उन्हें संभालने और मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मृतक के बड़े बेटे समरेश बेलदार ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि जयराम पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में घर से निकले थे, लेकिन स्टेशन की खड़ी और ऊंची सीढ़ियां उनके लिए घातक साबित हुईं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्टेशन पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। खासकर फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट या एस्केलेटर की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि आए दिन इन सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने के दौरान यात्रियों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, बावजूद इसके रेलवे प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी प्राथमिकता देता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते है।

यह भी पढ़ें साहिबगंज महाविद्यालय की सुरक्षा पर उठा सवाल, विधायक ने की चारदिवारी निर्माण की मांग

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत
Dumka News: डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर