Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक

बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को दिए गए आवश्यक निर्देश 

Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
(फोटो)

मेदिनीनगर की अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने नगर स्मृति भवन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में हाउस नंबरिंग, नए मकानों के चिन्हांकन और बिना नंबर वाले घरों को नंबर आवंटित करने के निर्देश दिए गए। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए फील्ड वेरिफिकेशन और पारिवारिक मैपिंग अनिवार्य है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए और सूची पारदर्शी बनी रहे।

मेदिनीनगर: स्थित नगर स्मृति भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओ ने हाउस नंबरिंग, नए मकानों के चिन्हित करने तथा बिना नंबर वाले घरों को नियमानुसार नंबर आवंटित करने पर विशेष जोर दिया।इसके अलावे मतदाताओं की सही पहचान एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए फील्ड वेरिफिकेशन को अनिवार्य बताया गया। 

बैठक में 2003 के एसआईआर और वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर उम्र एवं पारिवारिक मैपिंग की जांच करने, संदिग्ध मामलों का सत्यापन करने तथा दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं की पुष्टि करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें,ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन हो सके।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत