आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

19 मार्च 2026: जानें आज किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
राशिफल

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार करियर, स्वास्थ्य, रिश्ते और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मेष: सूर्य, शुक्र और चंद्रमा बारहवें भाव में हैं। गलत कार्य और लोगों से बचें। धन के साथ-साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी खास चीज में अच्छा लाभ का योग है। सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए असावधानी न बरतें। दुर्गा माता का पूजन करें।

वृष: समय उत्तम है। आय के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। दोपहर के बाद समय अधिक अनुकूल रहेगा। अन्य साथियों से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। किसी करीबी दोस्त से धोखा मिल सकता है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें। गौ माता की सेवा करें।

मिथुन: समय अनुकूल है। आय भाव में चंद्रमा है। सात्विक आय अधिक लाभकारी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपना धन किसी को उधार न दें।

कर्क: धर्म-कर्म में मन लगेगा। यह योगकारक समय है। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी शुभ कार्य के संकेत मिल रहे हैं। विवाद से दूर रहें। धन आगमन से मन खुश होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह: धर्म से भाग्य उदय होगा। कर्म के लिए दिन अच्छा है। दिन मनोरंजक रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ का योग है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। कहीं पैसा फंस सकता है, इसलिए जोखिम भरे कार्य से बचें।

कन्या: थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों पर ध्यान देंगे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अतः आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें। यात्रा का योग है।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शौक की ओर रुझान रहेगा। खेल और योग आपको तरोताजा रखेंगे। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई बड़ा बदलाव संभव है।

वृश्चिक: समय सामान्य है। मानसिक उलझन बनी रह सकती है। एकाग्रता से कार्य करें, इससे लाभ मिलेगा। कूटनीतिक रवैया अपनाएं और विवाद से बचें। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

धनु: कार्य में विलंब से मन खिन्न होगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। धर्म से सही मार्ग मिलेगा। मेहनत और अनुभव से नई स्थिति प्राप्त होगी। विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं। काले वस्त्र का दान करें।

मकर: आपके प्रभाव से लाभ के योग हैं, लेकिन किसी से विवाद न करें। माता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिना बात के उलझना भारी पड़ सकता है। दुर्गा माता का ध्यान करें। जूते और अन्न का दान करें।

कुंभ: भाई के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेंगे। शिक्षा में बदलाव संभव है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मीन: समय सामान्य है, लेकिन विवाद की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कार्य विस्तार में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। किसी विवाद से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत