Hazaribagh News: प्रमंडलस्तरीय समाज कल्याण व कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

आयुक्त ने योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन का दिया निर्देश

Hazaribagh News: प्रमंडलस्तरीय समाज कल्याण व कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
बैठक में सम्मिलित पदाधिकारी

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव, समाज कल्याण पदाधिकारी एवं कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, चतरा, बोकारो,कोडरमा, गिरिडीह समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि संग अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार) प्रमंडल स्तरीय समाज कल्याण विभाग एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में समाज कल्याण विभाग एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

आयुक्त महोदय ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पात्र लाभुकों तक पहुँचाना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र लाभुक को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा प्रमंडल स्तरीय समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति, लाभुकों का फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम सह आधार वेरिफिकेशन की अनिवार्यता, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ वितरण की स्थिति, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय भुगतान की स्थिति, शौचालय, पेयजल, एलपीजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता तथा सेविकाओं एवं सहायिकाओं की रिक्तियों से संबंधित विषयों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लाभुकों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने पर जोर प्रमंडल स्तरीय कल्याण विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत वन अधिकार पट्टा, कब्रिस्तान घेराबंदी, सरना-मसना-जाहेर थान, घेराबंदी, आदिवासी कला केंद्र निर्माण (मांझी हाउस एवं धुमकुङिया हाउस) से संबंधित कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों को भुगतान, साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलों के शीघ्र वितरण का निर्देश, छात्रवृत्ति वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय योजना की स्थिति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें Dumka News: पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव, समाज कल्याण पदाधिकारी एवं कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, चतरा, बोकारो,कोडरमा, गिरिडीह समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि संग अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS जनरल अनिल चौहान के साथ की अहम बैठक, जारी हुआ मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन
ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, राजमहल में शांति समिति की अहम बैठक
बरहरवा रेल प्रशासन का सराहनीय कदम, प्लेटफॉर्म संख्या- 2 पर ठंडे पानी की सुविधा
Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब