Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें

इंटरव्यू प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना

Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल 1 अप्रैल तक है। इस्तीफा देने के बाद वे तीन माह के नोटिस पीरियड पर हैं और 16 मार्च को उनके नेतृत्व में आखिरी बोर्ड बैठक होने जा रही है।

बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल 1 अप्रैल तक है। इस्तीफा देने के बाद वे तीन माह के नोटिस पीरियड पर हैं। उनके नेतृत्व वाली आखिरी सेल बोर्ड की बैठक 16 मार्च को होने जा रही है। इसके बाद कोई अन्य बोर्ड मीटिंग प्रस्तावित नहीं है।

सेल के नए सीएमडी के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सेल के डायरेक्टर टेक्निकल एवं आरआईएनएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मनीष राज गुप्ता, सेल के डायरेक्टर फाइनेंस अशोक पंडा, राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर-इन-चार्ज आलोक वर्मा, बोकारो स्टील प्लांट के ईडी (प्रोजेक्ट) अनीस सेनगुप्ता आदि दावेदारों में शामिल हैं। सेल के अलावा अन्य पीएसयू के अधिकारी भी इस रेस में हैं। फिलहाल शॉर्टलिस्ट सामने न आने से तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

सीएमडी पद के दावेदार हर तरह का दांव खेलना शुरू कर चुके हैं। कोई अपनी बेहतर छवि दिखाने में लगा है, तो कोई अपने राज्य की लॉबी से फील्डिंग सजा रहा है। वहीं कुछ मंत्रालय से करीबी होने का फायदा उठाने की कोशिश में हैं। फिलहाल इंटरव्यू का रिजल्ट आने तक इंतजार ही करना होगा।

दूसरी ओर, नए सीएमडी के चयन तक कार्यवाहक सीएमडी के पद को लेकर भी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। मॉयल के सीएमडी विश्वनाथ सुरेश को सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार देने पर शनिवार तक कोई मंजूरी नहीं मिली थी। मंत्रालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। मॉयल के सीएमडी या किसी सचिव स्तर के अधिकारी को कार्यवाहक सीएमडी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें Pakur News: स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 100 से अधिक लोगों की जांच

Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से लगाई गुहार
Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन