Pakur News: स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 100 से अधिक लोगों की जांच
"साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं" – विशेषज्ञों की अपील
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: गोकुलपुर गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान रक्त जांच, रक्तचाप तथा वजन की जांच भी की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को घातक बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

Edited By: Anjali Sinha
