Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

पाँच जरूरतमंद महिलाओं को मोटर चालित सिलाई मशीन प्रदान

Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
शालिग्राम गांव में महिलाओं को सिलाई मशीन सौंपते संस्था के सदस्य

जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित शालिग्राम गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने पाँच महिलाओं को मोटर चालित सिलाई मशीनें प्रदान कीं, ताकि वे सिलाई कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के शालिग्राम गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पाँच जरूरतमंद महिलाओं को मोटर चालित सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि वे सिलाई का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को यदि सही प्रशिक्षण और संसाधन मिल जाए तो वे अपने परिवार और समाज दोनों के लिए मिसाल बन सकती हैं। हमारी संस्था लगातार महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ने का प्रयास कर रही है।”

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण (टेलरिंग ट्रेनिंग) भी दिया जा रहा है, ताकि वे मशीन का सही उपयोग कर बेहतर काम कर सकें और भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित कर सकें।

इस कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व बमबाजी

सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार का नया अवसर मिलेगा और वे घर बैठे सिलाई का कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी।

यह भी पढ़ें यात्रीगण कृपया ध्यान दें- मालदा मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सामाजिक कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें Palamu News: गैस के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स