यात्रीगण कृपया ध्यान दें- मालदा मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
तीनपहाड़ और धमधमिया स्टेशनों के बीच लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक
मालदा मंडल के अंतर्गत तीनपहाड़ और धमधमिया स्टेशनों के बीच प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के लिए कॉम्पोजिट गर्डर लगाने के कार्य के कारण 8, 9 और 11 मार्च 2026 को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
साहिबगंज : मालदा मंडल के अंतर्गत किमी 192/2-3 (लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-47/सी) पर प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के लिए कॉम्पोजिट गर्डर स्थापित करने के कार्य के कारण तीनपहाड़ और धमधमिया स्टेशनों के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 8 मार्च 2026 (रविवार), 9 मार्च 2026 (सोमवार), और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को लिया जाएगा।
ब्लॉक का समय

- 9 मार्च 2026 (सोमवार): सुबह 08:30 से 12:15 बजे तक (03 घंटे 45 मिनट)
- 11 मार्च 2026 (बुधवार): सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक (03 घंटे)
प्रभावित ट्रेनें
- 8 मार्च 2026 (रविवार)
- 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर: रामपुरहाट से 1 घंटे पुनर्निर्धारित
- 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर: बड़हरवा में 30 मिनट नियंत्रित
- 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस: तीनपहाड़ में 10 मिनट नियंत्रित
- 9 मार्च 2026 (सोमवार)
- 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर: रामपुरहाट से 1 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित
- 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: मालदा टाउन से 1 घंटा पुनर्निर्धारित
- 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर: हावड़ा मंडल में 30 मिनट तथा बड़हरवा में 30 मिनट नियंत्रित
- 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस: साहिबगंज और तीनपहाड़ के बीच मार्ग में 1 घंटे नियंत्रित
- 11 मार्च 2026 (बुधवार)
- 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर: रामपुरहाट से 1 घंटे पुनर्निर्धारित
- 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर: बड़हरवा में 30 मिनट नियंत्रित
53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर और 53405 रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर के गुजरने के बाद ब्लॉक दिया जाएगा। पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय जरूर जांच लें।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
