Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना
बाघमारा: गोमो के लक्ष्मीपुर में सर्ना समाज सेवा संस्था के तत्वावधान में बुधवार देर रात प्रकृति पर्व सरहुल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्ना धर्मावलंबियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सखुआ वृक्ष की पूजा-अर्चना कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। उन्होंने समाज के लोगों से प्रकृति संरक्षण, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शंकर हेम्ब्रम, बिरबल बास्के, आजाद हेम्ब्रम, अभिजीत सोरेन और दुर्जन सोरेन की विशेष उपस्थिति रही। वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
