कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  

व्यवसायी सुरेश सिंह को मिला धमकी भरा पर्चा

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
(फोटो)

बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत व्यवसायी सुरेश सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रंस खान के नाम से धमकी भरा पर्चा मिला है। पर्चे के माध्यम से मोटी रंगदारी मांगी गई है और पैसे न देने पर फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विदेश में बैठकर गिरोह चलाने वाले प्रिंस खान की इस हरकत से बोकारो के व्यवसायियों में दहशत है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बोकारो: धनबाद में लंबे समय से दहशत का पर्याय बन चुका कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब बोकारो के कारोबारियों को भी अपने निशाने पर लेने लगा है। विदेश में बैठकर अपना गिरोह चलाने वाला प्रिंस खान अब बोकारो में रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में शहर के एक बड़े व्यवसायी को धमकी भरा पर्चा भेजकर मोटी रकम की मांग की गई है। धमकी मिलने के बाद से न सिर्फ व्यवसायी और उनका परिवार सहमा हुआ है, बल्कि पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, बालीडिह इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले व्यवसायी सुरेश सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धमकी दी गई है। सुरेश सिंह यहां बीएमडब्ल्यू कंपनी से जुड़ा काम करते हैं और औद्योगिक क्षेत्र में उनका अच्छा खासा कारोबार है। बताया जा रहा है कि उनकी साइट के पास एक धमकी भरा पर्चा फेंका गया, जिसमें उनसे मोटी रकम की रंगदारी मांगी गई है। पर्चे में साफ लिखा गया है कि तय रकम नहीं दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी के बाद से व्यवसायी और उनके परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। धमकी भरे पर्चे में सिर्फ पैसे की मांग ही नहीं की गई, बल्कि सीधे तौर पर हमला करने की बात भी कही गई है। पर्चे में लिखा गया है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो फैक्ट्री या साइट पर बम से हमला कराया जाएगा। 

इस तरह की धमकी मिलने के बाद इलाके के दूसरे कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के बीच इस घटना को लेकर काफी चर्चा है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल विदेश में बैठकर अपने पूरे गिरोह को संचालित कर रहा है। उसका नेटवर्क झारखंड के कई जिलों में फैला हुआ है। उसके गुर्गे फोन कॉल, सोशल मीडिया और कभी-कभी पर्चे के जरिए कारोबारियों को धमकी देते हैं और रंगदारी की मांग करते हैं। अगर कोई पैसे देने से इनकार करता है तो उसे जान से मारने या कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है। व्यवसायी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरे पर्चे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इसे किसने फेंका। साथ ही प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि धनबाद के बाद अब बोकारो के कारोबारी भी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गए हैं।ऐसे में पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

यह भी पढ़ें Dumka News : आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया तीन दिवसीय बाहा पर्व

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा