Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
क्षति का आकलन करने में जुटी पुलिस और शोरूम मालिक
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित नोनीहाट में बुधवार रात एक मकई लदा टेलर ट्रक टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में जा घुसा। इस दुर्घटना में शोरूम का शटर और वहां खड़ी कई नई बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के कारण ट्रक चालक केबिन में करीब दो घंटे तक फंसा रहा, जिसे हंसडीहा पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। गनीमत रही कि शोरूम बंद होने के कारण किसी की जान नहीं गई।
नोनीहाट: दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट स्थित होंडा शोरूम के समीप एक टेलर ट्रक का अगला टायर अचानक फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे शोरूम में जा घुसा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार मकई लदा टेलर ट्रक भागलपुर से दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान नोनीहाट स्थित होंडा शोरूम के पास ट्रक का अगला चक्का अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे होंडा शोरूम के शटर को तोड़कर अंदर जा घुसा।
हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक शोरूम के अंदर तक पहुंच गया, जिससे वहां रखी कई नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं शोरूम के बगल में स्थित एक नाश्ते की दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय शोरूम बंद था, जिसके कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था और लगभग दो घंटे तक बाहर नहीं निकल सका।घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाल लिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा क्षति का आकलन किया जा रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
