शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  

“सम्मान और पहचान की लड़ाई” बताकर आंदोलनकारियों ने सरकार को घेरा

शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  
बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का महाधरना जारी

बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन महाधरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग की।

साहिबगंज: शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन महाधरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। लगातार नौ दिनों से धरनास्थल पर डटे समुदाय के लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर भारी नाराजगी है। धरना स्थल पर मंगलवार को भी बड़ी संख्या में छात्र, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पिछले एक दशक से बार-बार ज्ञापन सौंपने, वार्ता करने और शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद प्रशासन कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है।

समुदाय के लोगों ने साफ कहा कि जब तक शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मो. अजमाइल ने कहा कि प्रशासन तकनीकी कारणों का हवाला देकर मामले को टाल रहा है। जबकि बिहार और पश्चिम बंगाल में स्थानीय जांच के आधार पर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। झारखंड में भी वर्ष 2012 तक इसी प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्र निर्गत होते थे।

मो. अजमाइल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह लड़ाई केवल प्रमाण पत्र की नहीं, बल्कि समाज के सम्मान, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। मौके पर मो. मुसर्रफ, रबिउल शेख, नाहिद आलम, यासीन अख्तर, शब्बीर अहमद, अहमद हुसैन, मो. ओबैदुल्ला, इफतेखार आलम, मो. हसन, नवाज शरीफ सहित समाज के कई गणमान्य लोग और सैकड़ों आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

‘अब रात भी सुरक्षित’! गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति’ ‘अब रात भी सुरक्षित’! गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति’
झारखंड बनेगा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब! ग्रेफीन से खुलेंगे रोजगार और उद्योग के नए द्वार
Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला