झारखंड बनेगा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब! ग्रेफीन से खुलेंगे रोजगार और उद्योग के नए द्वार

टास्कफोर्स और सीड ने जारी की ग्रेफीन आधारित ऊर्जा और औद्योगिक विकास रिपोर्ट

झारखंड बनेगा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब! ग्रेफीन से खुलेंगे रोजगार और उद्योग के नए द्वार
ग्रेफीन रिपोर्ट जारी करते विशेषज्ञ और अधिकारी

रांची में सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्कफोर्स और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) द्वारा ‘ग्रीन गोल्ड: अनलॉकिंग ग्रेफीन इन कम्युनिटी-लेड एनर्जी ट्रांजिशन’ रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि झारखंड में ग्रेफीन के तीन प्रमुख स्रोत—लाह, ग्रेफाइट और कोलबेड मीथेन—मौजूद हैं, जो राज्य को वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान दिला सकते हैं।

रांची: सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्कफोर्स, झारखंड सरकार एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के संयुक्त तत्वावधान में एनर्जी ट्रांजिशन, ग्रामीण उद्यम और औद्योगिक नवाचार में ग्रेफीन की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित करने वाली महत्वपूर्ण रिपोर्ट ‘ग्रीन गोल्ड: अनलॉकिंग ग्रेफीन इन कम्युनिटी-लेड एनर्जी ट्रांजिशन’ जारी की गई।

टास्कफोर्स और सीड द्वारा तैयार इस शोध रिपोर्ट में बताया गया कि झारखंड में ग्रेफीन के तीनों प्राकृतिक स्रोत — शेलैक (लाह), ग्रेफाइट और कोल बेड मीथेन — उपलब्ध हैं, जो देश में राज्य की विशिष्ट स्थिति को दर्शाते हैं। झारखंड देश के 55 प्रतिशत और दुनिया के 24 प्रतिशत लाह उत्पादन के लिए जाना जाता है। शेलैक एक नवीकरणीय जैव-संसाधन है, जो ‘ग्रीन ग्रेफीन’ (ग्रीन गोल्ड) के उत्पादन एवं नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है। यह भारत की नेट-जीरो प्रतिबद्धताओं, एनर्जी ट्रांजिशन और सर्कुलर इकोनॉमी के लक्ष्यों के अनुरूप है।

टास्कफोर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी पी. (आईएएस) ने कहा कि ग्रेफीन जैसे प्राकृतिक संसाधन राज्य में सतत अर्थव्यवस्था की दिशा में रणनीतिक भूमिका निभा सकते हैं। राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और क्लाइमेट रेजिलिएंस को मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है।

रिपोर्ट के प्रमुख लेखक एवं सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्कफोर्स के अध्यक्ष ए.के. रस्तोगी (आईएफएस, सेवानिवृत्त) ने कहा कि मजबूत इंडस्ट्रियल-एमएसएमई आधार, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता और अनुसंधान संस्थानों के कारण झारखंड ग्रेफीन इकोनॉमी से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने की बेहतर स्थिति में है। उन्होंने सार्वजनिक-निजी भागीदारी और दीर्घकालिक निवेश रोडमैप के जरिए ग्रेफीन इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।

Read More.. DSPMU में छात्र हितों को लेकर हिंदू छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र

झारखंड सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार (आईएफएस) ने कहा कि लाह, कुसुम जैसे वन और जैव-आधारित संसाधनों के जरिए ग्रेफीन सामुदायिक उद्यमशीलता के नए अवसर खोल रहा है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

कार्यक्रम में पीसीसीएफ विश्वनाथ शाह, ए.टी. मिश्रा और रवि रंजन सहित कई अधिकारियों ने ग्रामीण वैल्यू चेन, मार्केट लिंकज, ग्रासरूट इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

Read More.. Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान

सीड के सीईओ रमापति कुमार ने कहा कि ग्रेफीन की बढ़ती उपयोगिता झारखंड के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। राज्य आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक संसाधनों के समन्वय से हरित उद्योगों का अग्रणी केंद्र बन सकता है। इसके लिए निवेशक-अनुकूल नीतियां, रिसर्च एवं इनोवेशन इकोसिस्टम और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना जरूरी है।

Read More.. Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

तकनीकी पैनल में आईसीएआर-एनआईएसए के निदेशक डॉ. अभिजीत कर, टाटा स्टील के श्याम के. चौधरी, सौसुल के संस्थापक शुभाशीष डे, मैट्रिक्सिया एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज के डॉ. उत्सव गुहारॉय, आवलोर ग्रीनटेक बी.वी. के आर्यन अविराज, सृष्टि पल्लव, सौरभ मार्कंडेय, अनूप कुमार अग्रवाल और तुषार कुमार सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए।

Read More.. Ranchi news: उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विशेषज्ञों ने राज्यव्यापी ग्रेफीन तंत्र के विकास, आर्थिक विविधीकरण, निवेश आकर्षित करने, तकनीकी सहयोग, औद्योगिक साझेदारी और सहकारी समितियों को मजबूत करने पर बल दिया, ताकि हरित रोजगार और नए आर्थिक अवसरों का सृजन हो सके।

Read More.. संस्कार भारती रांची महानगर की साधारण सभा में साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता, सिविल सोसाइटी संगठन और सामुदायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भारत में बना पहला C-295 सैन्य विमान, टाटा–एयरबस की बड़ी उपलब्धि भारत में बना पहला C-295 सैन्य विमान, टाटा–एयरबस की बड़ी उपलब्धि
बेज़ुबानों को पिला रहे पानी, इंसानियत की मिसाल बनी “दाना-पानी” पहल
पानी-बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम
कोडरमा में थल सेना कैंप चयन प्रक्रिया संपन्न, कैडेट्स ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
गैस चूल्हा दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा कारोबार, मधुपुर पुलिस ने दबोचा
‘अब रात भी सुरक्षित’! गिरिडीह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी ‘महिला शक्ति’
झारखंड बनेगा ‘ग्रीन गोल्ड’ का हब! ग्रेफीन से खुलेंगे रोजगार और उद्योग के नए द्वार
Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे