कोडरमा में थल सेना कैंप चयन प्रक्रिया संपन्न, कैडेट्स ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

फायरिंग, मैप रीडिंग व ऑप्टिकल ट्रेनिंग का आयोजन

कोडरमा में थल सेना कैंप चयन प्रक्रिया संपन्न, कैडेट्स ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
एनसीसी कैडेट्स थल सेना चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन करते हुए

कोडरमा के बागीटांड़ स्थित राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक परिसर में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान थल सेना कैंप (TSC) चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ग्रुप हैडक्वार्टर एनसीसी हजारीबाग के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में लगभग 650 कैडेट्स ने भाग लिया।

कोडरमा: बागीटांड़ स्थित राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में ग्रुप हैडक्वार्टर एनसीसी हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन थल सेना कैंप (TSC) चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 650 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया गर्ल्स कैडेट्स के लिए धनबाद से आई हॉल टाइम लेडी ऑफिसर सह प्रेसिडिंग ऑफिसर मेजर सीमा जायसवाल की देखरेख में आयोजित की गई।

इस दौरान फायरिंग, मैप रीडिंग, ऑप्टिकल ट्रेनिंग, टेंट पिचिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, जजिंग डिस्टेंस तथा फील्ड सिग्नल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स की लिखित एवं व्यावहारिक परीक्षा ली गई।

प्रतियोगिता के परिणामों में फायरिंग (जूनियर विंग) में अदिति शुक्ला (22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग) ने प्रथम स्थान एवं बेस्ट कैडेट का खिताब हासिल किया, जबकि साक्षी कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर विंग में फूल कुमारी (5 झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद) प्रथम तथा रितु कुमारी (45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा) द्वितीय रहीं।

Read More.. Koderma News: ध्यान से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, ध्यान से हृदय रोगों से होता है बचाव  

हेल्थ एंड हाइजीन प्रतियोगिता में 5 झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद ने प्रथम तथा 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल में 36 झारखंड बटालियन एनसीसी दुमका विजेता रही। ऑप्टिकल ट्रेनिंग में काजल कुमारी (45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा) प्रथम रहीं, जबकि टेंट पिचिंग में 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Read More.. Koderma News: शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बने कृष्णकांत दुबे 

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

Read More.. Koderma News: टैंकर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी सहित अनेक अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More.. Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शिविर के दौरान पूरे वातावरण में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'एडोलसेंट एजुकेशन' पर दो दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का भव्य समापन

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Hazaribagh News: कनहरी हिल: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान
Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित
Bokaro News: करगली कार्मेल स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, 117 विद्यार्थियों को मिली ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र
Bokaro News: सेक्टर-6 की झाड़ियों में भारी मात्रा में मिले एटीएम, वोटर आईडी और आधार कार्ड
Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं जनता की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Bokaro News: विमान संचालन पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, सुमित राठौड़ ने झरिया विधायक और महापौर से की मुलाकात
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में नर्सिंग दिवस पर जुटे दिग्गज, सराहा गया योगदान
भारत में बना पहला C-295 सैन्य विमान, टाटा–एयरबस की बड़ी उपलब्धि
बेज़ुबानों को पिला रहे पानी, इंसानियत की मिसाल बनी “दाना-पानी” पहल
पानी-बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम