Bokaro News: विमान संचालन पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, सुमित राठौड़ ने झरिया विधायक और महापौर से की मुलाकात

विधायक और महापौर जल्द करेंगे बोकारो डीसी और बीएसएल प्रबंधन से वार्ता

Bokaro News: विमान संचालन पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, सुमित राठौड़ ने झरिया विधायक और महापौर से की मुलाकात
(फ़ोटो)

बोकारो में हवाई विमान संचालन के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। जहाँ एक ओर विभिन्न राजनीतिक दल धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष सुमित राठौड़ ने झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व महापौर संजीव सिंह से मुलाकात कर हवाई अड्डे से सटे झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में उपायुक्त और बीएसएल प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया है।

निर्मल महाराज 
बोकारो: हवाई विमान संचालन को लेकर राजनीति हलचल तेज हो गया, कांग्रेस, झामुमो आदि ने हवाई संचालन की लेकर अपनी अपनी राजनीति तेज कर दिया है, प्रदर्शन से लेकर धरना प्रदर्शन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बोकारो जिला अध्यक्ष  सुमित राठौड़ ने झरिया विधायक  रागिनी सिंह और धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह से आत्मीय भेंट कर बोकारो हवाई विमान के मुद्दे पर अपनी बात रखी तथा हवाई अड्डा से सटे हुए आस पास रह रहे झुग्गी झोपड़ियों के लोगों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। झरिया विधायक और महापौर दोनों ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द  इस मुद्दे में बोकारो उपायुक्त  और बीएसएल प्रबंधन से संबंधित विषय पर बात करने की बात कही।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Hazaribagh News: कनहरी हिल: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान
Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित