Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
भंडारा कार्यक्रम में दिखा शिक्षा और संस्कार का संगम
कसमार प्रखंड के खैराचातर में आयोजित बजरंगबली भंडारा कार्यक्रम के दौरान राज्य की टॉपर छात्रा छोटी कुमारी को सम्मानित किया गया। भंडारा कमेटी द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में छोटी कुमारी ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया, जिससे लोगों में उत्साह देखा गया।
बोकारो: कसमार प्रखंड के खैराचातर में आयोजित बजरंगबली भंडारा कार्यक्रम में राज्य की टॉपर छात्रा छोटी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भंडारा कमेटी के सदस्यों ने छोटी कुमारी को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान छोटी कुमारी के हाथों से श्रद्धालुओं के बीच भंडारा प्रसाद का वितरण भी कराया गया। प्रसाद वितरण के दौरान लोगों में खास उत्साह देखा गया तथा उपस्थित ग्रामीणों ने छोटी कुमारी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

मौके पर अनुज कुमार जायसवाल, कृष्ण किशोर जायसवाल, गौरव कुमार जायसवाल, राहुल कुमार जायसवाल, मुरारी भगत, मंतोष कुमार जायसवाल, लाल बाबू हजाम, श्याम प्रकाश जायसवाल, अनीश कुमार जायसवाल, प्रिंस कुमार जायसवाल, प्रकाश कुमार जायसवाल, अभय कुमार जायसवाल, अजीत कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
