बोकारो में अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई, बीएसएल टीम ने काटे तार

कर्नल आर. शेखावत के नेतृत्व में सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान

बोकारो में अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई, बीएसएल टीम ने काटे तार
बीएसएल टीम ने काटे अवैध बिजली कनेक्शन

बोकारो के सेक्टर-12 कर्पूरी चौक के पास अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ बीएसएल सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। कर्नल आर. शेखावत के नेतृत्व में टीम ने पोल से लिए गए अवैध कनेक्शन काट दिए और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बोकारो: सेक्टर-12 कर्पूरी चौक के समीप स्थित खटाल वासियों द्वारा अवैध रूप से पोल से बिजली कनेक्शन लिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही बीएसएल नगर सेवा भवन के सुरक्षा विभाग के डीजीएम कर्नल आर. शेखावत के नेतृत्व में टीम ने इन अवैध बिजली कनेक्शनों को काट दिया और हिदायत दी कि अगर दोबारा अवैध कनेक्शन लिया गया, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही बीएसएल के कुछ आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को भी खाली करने की चेतावनी दी गई। बताते चलें कि सेक्टर-12ए के आवास संख्या 1581 से 1590 तक के आवास धारियों ने खटाल वासियों द्वारा लिए गए अवैध बिजली कनेक्शन और बीएसएल प्लांट द्वारा निर्मित नाली में कूड़ा-कचरा फेंकने से नाली जाम होने की शिकायत नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक से लिखित रूप में की थी। इसकी प्रतिलिपि बीएसएल प्लांट के निदेशक प्रभारी, सुरक्षा विभाग, संचार प्रमुख आदि को भी दी गई थी।

इन समस्याओं को एक दैनिक अखबार ने प्रकाशित भी किया था। नाली के गंदे पानी के ब्लॉकों में प्रवेश को रोकने के लिए नाली की दीवार को ऊंचा करने की भी मांग की गई थी। अब देखना होगा कि नाली की दीवार कब तक ऊंची की जाती है, ताकि ब्लॉक वासियों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके।

विदित हो कि खटाल वासियों द्वारा अवैध बिजली कनेक्शन को बीएसएल के सुरक्षा विभाग द्वारा काटा तो जाता है, लेकिन वे दोबारा अवैध कनेक्शन ले लेते हैं। इसके लिए बीएसएल प्लांट को कोई ठोस कदम उठाना होगा, ताकि अवैध कनेक्शन पर रोक लग सके और ब्लॉक वासियों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिल सके।

Read More.. Bokaro News: अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में हड़कंप 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट