बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से फिर दामोदर नदी में प्रदूषण का आरोप, सरयू राय ने मांगी कार्रवाई

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से फिर दामोदर नदी में प्रदूषण का आरोप, सरयू राय ने मांगी कार्रवाई
बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से फिर दामोदर नदी में प्रदूषण का आरोप.

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से पाइपलाइन फटने के कारण दूषित जल दामोदर नदी में गिरने का आरोप लगा है, जिस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

रांची: झारखंड में नदियों के प्रदूषण का मामला एक बार फिर सामने आया है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि दामोदर घाटी निगम के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) से निकलने वाला दूषित बहिस्राव दोबारा दामोदर नदी को प्रदूषित कर रहा है। यह बहिस्राव राख, छाई, तैलीय पदार्थों और हानिकारक रासायनिक तत्वों से युक्त है, जो कोनार और दामोदर नदियों के संगम के पास गिर रहा है।

विधायक ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ताप बिजली उत्पादन के दौरान निकलने वाले इस दूषित बहिस्राव को सामान्यतः ऐश पॉन्ड में भेजा जाता है, ताकि यह सीधे नदी में न जाए। लेकिन इस बार ऐश पॉन्ड तक जाने वाली पाइपलाइन फट गई है, जिससे यह प्रदूषित जल बाहर निकलकर पास के नाले के जरिए पहले कोनार नदी और फिर दामोदर नदी में पहुंच रहा है।बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से फिर दामोदर नदी में प्रदूषण का आरोप

उन्होंने कहा कि “दामोदर बचाओ आंदोलन” से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सुबह इस घटना के फोटो साझा किए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से बहिस्राव के नदी में गिरने की स्थिति दिखाई दे रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है। कभी पाइपलाइन फटती है तो कभी ऐश पॉन्ड की दीवार टूट जाती है, जिससे बार-बार नदियां प्रदूषित हो रही हैं।

सरयू राय ने इस गंभीर मामले को लेकर बोकारो के उपायुक्त को कई तस्वीरें भेजी हैं और जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष के रूप में सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बीटीपीएस प्रबंधन की लापरवाही के कारण ऐश पॉन्ड में जमा राख का नियमित निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते समय-समय पर दूषित बहिस्राव नदी में छोड़ा जा रहा है।

Read More.. बोकारो में अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई, बीएसएल टीम ने काटे तार

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अभी यह स्थिति है, तो बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। उस समय अधिक जल प्रवाह के साथ प्रदूषण के सबूत भी बह सकते हैं, जिससे जिम्मेदारी तय करना कठिन हो जाएगा।

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

उन्होंने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदूषण रोकना उसकी वैधानिक जिम्मेदारी है। ऐसे उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो पर्यावरण मानकों का पालन नहीं करते।

Read More.. Ranchi news: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त हुए उपायुक्त, 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी