पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान में दोपहर एक बजे तक 55.57% मतदान, 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान में दोपहर एक बजे तक 55.57% मतदान, 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी है और दोपहर एक बजे तक 55.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान सुचारू रूप से और शांतिपूर्वक चल रहा है। शनिवार दोपहर एक बजे तक 55.57 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दिन चढ़ने के साथ-साथ मतदान की गति भी बढ़ती प्रतीत हो रही है। पहले दो घंटों में औसत मतदान 16 प्रतिशत था जो अगले दो घंटों में यानि सुबह 11 बजे तक 37 प्रतिशत को पार कर गया था। फिलहाल, अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

दोपहर एक बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर 56.33 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर 54.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ हुई जाे शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने दाे विधानसभा क्षेत्र के 15 बूथाें पर पुनर्मतदान का फैसला लिया था। जिन बूथों पर मतदान हो रहा है, उनमें मगराहाट पश्चिम के बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 एवं 232 तथा डायमंड हार्बर के बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 शामिल हैं।

सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। केंद्रीय बलों के जवानों के साथ राज्य पुलिस भी मुस्तैदी से तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ जमा होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।

मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब