उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 2000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्टी ध्वस्त की और भारी मात्रा में जावा महुआ व शराब जब्त की।
पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह गांव में शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामले में नामजद चार अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए।
फरार आरोपितों में श्याम सिंह मुंडा, बीरू मुंडा, रुई मुंडा और चंद्र मुंडा शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंझारी थाना पुलिस के सहयोग से की। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार अवैध शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान करीब 2000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि लगभग 90 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
